नालागढ 17 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में मोबाईल स्नेैचिंग व मोबाईल चोरी के मामले आए दिन देखने सुनने को मिलते रहते है । चोर अपना काम करते रहते है लेकिन पुलिस भी कई केस सुलझाने में कामयाब हो जाते है । इस तरह का ताजा मामला मानपुरा थाने के तहत पिछले दिनो चोरी हुए दो मोबाईल फोन बरामद करके उनके असली मालिको को सौंपने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिकपुलिस जिला बद्दी के थाना मानपुरा द्वारा दो गुमशुदा/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹22,000/- है।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस थाना मानपुरा में शिकायत प्राप्त होने पर, पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता ली गई। इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन के IMEI नंबर को ट्रेस कर उनके लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई। तकनीकी विश्लेषण और सतर्क प्रयासों के फलस्वरूप दोनों मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए।

बरामद मोबाइल फोन को नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। मोबाइल प्राप्त करने पर दोनों व्यक्तियों ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया और बद्दी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा इस कार्य के लिए थाना मानपुरा की टीम को बधाई दी गई है। उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस जनता की सेवा और विश्वा की भावना के साथ तत्परता से कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार नागरिकों की सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।

जनता से अपील की जाती है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए, तो वे निकटतम पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाकर CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया जा सके।









