/फर्जी पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाला दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

फर्जी पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाला दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे।

नालागढ़ 19 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक नगरी बी बी एन में नकली पुलिस बन कर लोगों को लूटने वाला दूर आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक दूसरा आरोपी राजवीर सिंह @ हरमन पुत्र जगदीश राम निवासी मालवा, डाक० बडोला, तह० व जिला अम्बाला, हरियाणा उम्र 36 साल हाल निवासी मढ़ावाला डाक० नानकपुर, तह० कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा का रहने वाला है।

इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।

याद रहे कि पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ताओं से, दो व्यक्तियों द्वारा पुलिस की वर्दी में धक्का मुक्की व जबरदस्ती नकदी छीनने और राशी इसके अकाउंट से ट्रान्सफर करने बारे शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इन मामलों की गम्भीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने दिंनाक 13-04-2025 को पहले आरोपी फ़तेह सिंह पुत्र जगमिंदर सिंह भुल्लर प्रकाश चन्द निवासी गांव व डाक० राणी माजरा, तह० माजरी थाना मुल्लांपुर ज़िला मोहाली पंजाब व उम्र 29 साल को गिरफ्तार लिया गया था ,जबकि दूसरे को आज पकड़ लिया गया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।