32.74 ग्राम चिट्टा/ Heroin और कुल 6,100/- रु० करंसी नोट बरामद तीन अभियुक्त गिरफ्तार
नालागढ 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
पुलिस ज़िला बद्दी की नशे के खिलाफ लड़ाई में दिनाक 19-04-2025 को पुलिस थाना रामशहर के अन्तर्गत गश्त व यातायात चैकिंग व सुराग बुरारी मादक पादर्थ के दौरान CHC रामशहर मोड़ के पास एक कार स्कार्पियो न० PB12Q-6205 में सवार तीन व्यक्तियों, कार चालक मोहम्मद्दीन पुत्र मलूक अली निवासी गांव मजौठी डाक० देवनगर तह० रामपुर बुशहर जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 25 साल, कंडक्टर साईड पर रज्जुल पुत्र जयकिशन निवासी गांव चन्द्रपुर डाक० हाटकोटी तह० जुब्बल जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 22 साल और पीछे सवार नसीब रेहमान पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव खंट डाक० संघोल तहसील खमाणो जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब व उम्र 42 साल को रोक कर चैक करने पर 32.74 ग्राम चिट्टा/ Heroin और कुल 6,100/- रु० करंसी नोट ब्रामद करके नियमानुसार धारा 21, 29-61-85 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एन०डी०&पी०एस० एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है ।
सख्त चेतावनी – नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं!
बद्दी पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि नशे के धंधे में लिप्त हर व्यक्ति को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। समाज को बर्बाद करने वाले नशे के सौदागर यह जान लें कि उनकी जगह सिर्फ जेल है!
जनता से अपील:
यदि आपको किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना समाज को नशे की चपेट से बचा सकती है।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस टीम की सराहना की और बद्दी पुलिस की नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए दो टूक संदेश दिया – “नशा बेचना बंद करो, वरना सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहो!”









