/रामशहर बाज़ार में पाए गये अज्ञात व्यक्ति को पुलिस द्वारा सकुशल किया गया परिवार के सुपुर्द

रामशहर बाज़ार में पाए गये अज्ञात व्यक्ति को पुलिस द्वारा सकुशल किया गया परिवार के सुपुर्द

सोलन (रामशहर ) 9 मई.
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

गत दिवस सोलन जिले के रामशहर पुलिस द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति बाज़ार में घूमता हुआ पाया गया, जो मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहा था । उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राम लाल निवासी गांव डून, तह० सरकाघाट, जिला मंडी, हि०प्र० बताया । उक्त व्यक्ति अपने रामशहर बाज़ार में भटकने/ घूमने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया ।


स्थिति की पुष्टि हेतु उसे पुलिस थाना रामशहर लाया गया और थाना सरकाघाट से ग्राम पंचायत मरेसन के प्रधान से राम लाल के छोटे भाई दलेर सिंह से संपर्क किया गया, जिन्होंने बताया कि राम लाल लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और मानसिक परेशानी के कारण अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते हैं ।

आज दलेर सिंह पुत्र श्री लस्की राम, निवासी गांव डून, मंडी अपने चचेरे भाई के साथ थाना रामशहर पहुंचे और उन्होंने राम लाल की पहचान अपने बड़े भाई के रूप में की । नियमानुसार सूचना की पुष्टि उपरांत, पुलिस टीम द्वारा राम लाल को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया ।