/जीरकपुर से NDPS मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश

जीरकपुर से NDPS मामले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश

सोलन 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के सोलन पुलिस की पी.ओ. सेल ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़े आरोपी शुभम ठाकुर (26) निवासी सोलन को जीरकपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में धारा 209 बीएनएस के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।


शुभम ठाकुर वर्ष 2021 में 8.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर रिहा होने के बाद ट्रायल के दौरान लगातार अदालत से अनुपस्थित रहा।

इस पर माननीय न्यायालय ने 6 नवंबर 2025 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर उसे 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज 1 अगस्त 2026 को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।