/नालागढ के चौकीवाला में तेज रफतार ट्रक ने मोटरसाईकिल को मारी टक्कर ।

नालागढ के चौकीवाला में तेज रफतार ट्रक ने मोटरसाईकिल को मारी टक्कर ।

मोटरसाईकिल सवार की हालत गम्भीर पुलिस किया मामला दर्ज

नालागढ 19 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा


नालागढ के चौकीवाला में तेज रफतार ट्रक द्वारा मोटरसाईकिल सवार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया ।


मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस थाना नालागढ के अन्तर्गत गांव चौंकीवाला ट्रक यूनियन के पास एक ट्रक न0 HP-65-5435 ने दभोटा की तरफ से आ रहे मोटर साईकल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकल चालक व पिछे बैठा व्यक्ति सड़क के किनारे गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मोटर साईकल चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज़ हेतू सरकारी हस्पताल बद्दी पहुँचाया गया । यह हादसा ट्रक न0 HP-65-5435 चालक द्वारा ट्रक को तेज स्पीड़ व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है । जिस पर उपरोक्त ट्रक चालक के खिलाफ U/S 125(A), 281 MV ACTमुकदमा दर्ज करके आगामी अन्वेषण जारी है ।