/नेरवा में सहज योगा के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को आत्म साक्षात्कार का अनुभव।

नेरवा में सहज योगा के दूसरे दिन स्कूली बच्चों को आत्म साक्षात्कार का अनुभव।

शिमला (नेरवा) 24 मई,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/ वर्मा

शिमला जिला के नेरवा में सहज योगा का प्रचार प्रसार कार्यक्रम के दूसरे दिन सहज योगा के बारे में स्थानीय स्कूल के बच्चों को आत्मसाक्षातकार का अनुभव करवाया गया।

याद रहे कि समाज में बढ़ते नशे के प्रकोप व धर्म के नाम पर फैलती भ्रांतियों को मद्यनजर रखते हुए नेरवा में इस तीन दिवसीय सहज योगा कार्यक्रम द्वारा मानव के अंदर सुप्ता अवस्था में विद्यमान परमात्मा की शक्ति को श्री माता जी निर्मला देवी की कृपा से जागृत करके आत्मसक्तकार का अनुभव करवाया जा रहा है।

शिमला जिला के नेरवा में इस तीन दिवसीय सहज योगा कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं को भी आत्मसाक्तकार के सैशन करवाए जा रहे है।

इस बात की पुष्टि करते हुए नेरवा के सहज योगी कुलदीप सिंह और दिनेश पापटा ने बताया कि सहज योगा आज सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केदी ,महा माया पब्लिक स्कूल केदी ,नेरवा पब्लिक स्कूल , स्नान धर्म पब्लिक स्कूल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिजमल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों तथा शिक्षकों को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव करवाया गया।

उन्होंने बताया कि हिमाचल के दूसरे क्षेत्रों से आ कर सहज योगी लोगो को सहज योगा के बारे में जागरूक कर रहे है।आज शुभ से शाम तक कंवर कांप्लेक्स बस स्टैंड में भी नए लोगों को आत्मसाक्तकार का कार्यक्रम जारी रहा ।

उन्होंने बताया कि इस में किसी जाति धर्म व लिंग भेद के सभी को निःशुल्क करवा जाता है ।यह शिवर नए बस अड्डे के पास मैरिज पैलेस में करवाया जा रहा है।उन्होंने नेरवा के लोगों से अपील की है है कि वह ज्यादा से ज्यादा की संख्या में यहां आ कर अपने अंडर सोई हुई परमात्मा की शक्ति का अनुभव करे।