सोलन( अर्की) 31 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के अर्की उपमंडल के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर छात्रों ने नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं मैं भाग लिया , जिसमें NCC और NSS के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भगत राम वर्मा ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला ।उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बन सकता है।
कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व बच्चों ने स्कूल प्रांगण से लेकर धुंदन बाजार होते हुए स्वास्थ्य केंद्र धुंदन तक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय चिकित्सालय के चिकित्सक ने बच्चों को नशे के दुष प्रभावों के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस तरह के आयोजन होने से लोगों को जागरूक किया जा सकता है ।

इस रैली में एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली में बच्चों के साथ एनसीसी प्रभारी हरेंद्र वर्मा , शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद, किरण शर्मा , उमा , हेमलता , इंदु शर्मा और ममता शामिल रहे ।









