/नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

सोलन( अर्की ) 5 जून
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस इस अवसर पर स्कूल में एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया और पौधा रोपण किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में एनएसएस और 40 एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्य श्रीमती भीमा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में एन सी सी प्रभारी हरेंद्र वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। और हमें अपने पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सहभागिता करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना चाहिए।