उपमण्डलाधिकारी को भी करना पडा ट्रैफिक जाम का सामना ।
सोलन (अर्की ) 15 जून,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले का जिला स्तरीय बाडी धार मेला आज धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ । बिना किसी मुख्य अतिथि के आयोजित बाडी मेले में हजारो लोगो ने भाग लिया और अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना की ।बाडी मेंले में पांच पांडवो के रथो के पास अपनी मन्नते पूरी होने पर पूजा अर्चना की ।

मेले में हजारो लोगो ने यहां लगे बाजार में खरीद की ,मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थो का आन्नद लिया ।

मेले के दौरान देवता के लिए चान्दी के छत्र बेचे जाने की भी मन्दिर कमेटी ने जांच की जिस में एक विक्रेता चान्दी के छत्र के नाम पर मिलावटी छत्रो की बिक्री करते पकड कर, बेचने से बन्द करवाया । उधर पूलिस ने दो युवको को पूछताछ के लिए अपने टैंट में लाया लेकिन किस आरोप में पूछताछ के लिए लाया गया इस की जानकारी उपलब्ध नही करवाई गई है ।

बाडी मे पहुंचने के लिए लोगो को भारी किल्लत का सामना करना पडा ट्रैफिक जाम से अर्की के उपमण्डलाधिकारी को भी करना पडा ।

लोगो को बाडी से वापसी के समय भी जाम का सामना करना पडा । लोगो ने पुलिस की व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की ।

बाडी मन्दिर कमेटी तथा ग्राम पंचायत सरयांज ने मेले आयोजन में अहम भूमिका अदा की ।बाडी मेेले में पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा ने भी शिरकत की ।

इस अवसर पर स्थानीय कारोबारी जगोता परिवार ने विशाल भण्डारे का आयोजन किया जिस में हजारो श्रघ्दालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया ।









