पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू।
नालागढ़ 25 जून
हिम नयन न्यूज ब्यूरो वर्मा
थाना नालागढ़ में गत दिवस ग्राम पंचायत मलेहणी के पूर्व प्रधान द्वारा गावं के वर्तमान प्रधान व सचिव के विरुद्ध पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पंजीकृत करवाई है ।
मिली जान कारी के मुताबिक शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्तमान प्रधान व सचिव ने गावं के विकास कार्यों में वेंडर पंजीकरण में फर्जीवाड़ा, नकली प्रतिस्पर्धा, GST नंबर की अनियमितता, सत्यापन का अभाव, फर्जी बिलिंग के संदर्भ में अनियमितताऐ करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त वो अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि इस मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है








