शिमला 28 जून,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
बिशप कॉटन स्कूल ग्राउंड में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां एडवर्ड्स स्कूल और बिशप कॉटन स्कूल के पुराने विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा जिसमें पहले हॉफ में बीसीएस 3-1 से आगे रहा और अंतिम स्कोर के मुताबिक बीसीएस 5-3 से विजय रहा। बीसीएस की तरफ से कप्तान विनायक जीटू रहे और एडवर्ड्स का कप्तान कपीश चौहान रहा।

प्रतियोगिता का आयोजन एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया, यह जानकारी एडवर्ड्स स्कूल संघ के सचिव मुकुल ने दी।
इस अवसर पर दोनों स्कूलों के संघ प्रबंधक उपस्थित रहे , के डी सूद, मानव सिंह, गुरप्रीत अनिल, अरुण सरकेक, अर्जित सेन, कर्ण नंदा, परिष, रमन, अभिमन्यु, रोहित, कलटा, धनंजय, मनोचा, पंडित, जालटा और कई गणमानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

उच्च शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में बताया कि राज्य और केंद्र प्रायोजित प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना-2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने और जमा करने की प्रक्रिया 17 जून, 2025 से आरम्भ हो गई है। विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2025 तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2025 रखी गई है।









