नालागढ़ 2 जुलाई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक नगरी बी बी एन के एक रिजॉर्ट में गत दिवस बाक्सिया स्पोर्टस फैडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय अवेयरनेस व ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिया खेल जागरूकता अभियान के दौरान सभी कोच व पैरा खेल के खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी नई तकनीक, ट्रेनिंग व खेल के प्रदर्शन को बेहतर करने पर चर्चा की गई। वहीं खेल से संबंधित सामग्री को समय पर उपलब्ध करवाने पर बल दिया गया।
बैठक में देश राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रदर्शन को बढ़ाने पर हर संभव सहायता देने की भी चर्चा की गई। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें।
समराला पंजाब के विक्रमजीत सिंह रंधावा मैनेजिंग डायरेक्टर जनरेशन ऑफ फार्मिंग द्वारा इस मौके पर मौजूद सभी मेहमानों को ऑर्गेनिक उत्पादों से सम्मानित किया गया।
अंत में फेडरेशन के चेयरमैन अशोक बेदी ने खेल को आगे बढ़ाने का सभी को विश्वास दिलाया ।

इस अवसर पर संयोजक संदीप राजन, अजीत भारद्वाज व एच आर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक बेदी (चेयरमैन बीएसएफआई) व ललित ठाकुर सचिव पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश, नफीसा प्रेसिडेंट राजस्थान बीएसएफआई, डॉक्टर रवींद्र सिंह साइंटिस्ट आईसीएमआर नई दिल्ली, डॉक्टर आशु ग्रोवर हेड, डिवीजन ऑफ रिसर्च आईसीएमआर नई दिल्ली, जसप्रीत सिंह प्रेसिडेंट बीएसएफआई व समीदर विल्लो सेक्रेटरी जनरल बीएसएफआई भी मौजूद रहे।







