नालागढ 6 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में कई तरह की ठगी के धण्धे चलते रहते है पंजाब या अन्य राज्यो से आ कर हिमाचल की भोली भाली जनता को ब्लेक मेल करने के कई मामले सुनने को आते रहते है ।
हाल ही में एक नई किसम की ब्लेक मेलिंग का मामला सामने आया है एक युवक यहां एक गेस्ट हाउस में अपने फोन नम्बर +91 70 18 11 42 83 से फोन करके लडकी के साथ रहने के लिए सस्ते दरो पर कमरे की मांग करता है और इसका विरोध करने वालो को आनलाईन खराब रिव्यू डाल कर होटल या गेस्ट हाउस को बदनाम करने की धमकी देता है ।

यहां नालागढ में एक छोटे से होम स्टे में भी इस तरह की घटना आज सामने आई जिस से होम स्टे के मालिक ने उसकी डीपी का फोटा डाउन लोड कर लिया और उसके साथ हुई अभद्र चाट का स्क्रीन शाॅट भी रख लिया जिस पर युवक ने तुरन्त इस फोन को बन्द कर दिया और इस से डीपी भी हटा दी ।
छोटे से होम स्टे वाले को इस की ब्लेकमेलिंग का असर पडे न पडे लेकिन आप सभी को आगाह किया जाता है कि आप इस तरह के ब्लेकमेलरज से साबधान रहे और अपने कारोबार के लिए धमकी देने वाले ठगो के दबाव में आ कर किसी भी गल्त काम की अनुमति न दे ।









