/रक्षाबंधन त्यौहार पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की

रक्षाबंधन त्यौहार पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की

नालागढ़ 9 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

सोलन जिले के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।


राखी का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लेती है। अंबिका, सुरेंद्र कौर, जसवीर कौर, सुमन, नरिंदर कौर, अंजू , ममता रानी, हिना, सीमा, रितु , रेखा, करिश्मा, कोमल, निशु सहित अन्य बहनों का कहना है की रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसे हर बहन को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।


आपको बता दें की रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत ही भावनात्मक और पवित्र पर्व है जिसके लिए बहनें साल भर इस त्यौहार का इंतजार करती हैं। और अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है।