बद्दी, 6 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी व नालागढ़ सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा मानसून से जुड़ी आपदा प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई।
इसके अलावा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 5 से 15 सितम्बर तक चल रहे भांग उन्मूलन विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। पुलिस टीमें इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में भांग के पौधों को नष्ट करने के साथ-साथ आमजन को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही हैं।







