/हरियाणा से चंबा के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री रवाना।

हरियाणा से चंबा के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री रवाना।

सीएम सैणी ने दिखाई हरी झंडी

शिमला 7 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हरियाणा सरकार आगे आई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी ने पंचकूला से 10 ट्रक राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर चंबा के लिए रवाना किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के दानियों द्वारा एकत्रित इस सामग्री में 186 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 65 क्विंटल चीनी, 20 क्विंटल दाल, 2400 लीटर तेल, मसाले, बर्तन, चायपत्ती, 1000 तिरपाल, 1021 कंबल, 1500 गद्दे, 2600 साबुन, 650 सैनिटरी पैड, बिस्किट, ओट्स और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की जनता की ओर से वे हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा हरियाणा का आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री सैणी ने कहा कि भाजपा “सेवा ही संगठन” की विचारधारा के अनुरूप आपदा प्रभावित प्रदेशों की हर संभव सहायता कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश से कई गांव पूरी तरह प्रभावित हुए हैं और केंद्र सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए हर वक्त तत्पर है।