/चंबा जिला परिषद की बैठक में आपातकालीन राहत पर चर्चा, 40.47 करोड़ की राशि स्वीकृत

चंबा जिला परिषद की बैठक में आपातकालीन राहत पर चर्चा, 40.47 करोड़ की राशि स्वीकृत

चंबा, 23 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

जिला परिषद चंबा की मासिक बैठक आज जिला परिषद भवन में अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, जिला परिषद व पंचायत अधिकारी, उपमंडल अधिकारी, पंचायत समिति अध्यक्ष व सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के स्कूलों में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों का तुरंत उपचार सुनिश्चित करने और दुर्घटना के शिकार मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 40,47,49,139 रुपये की आपातकालीन मद राशि पर भी चर्चा हुई, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। यह राशि शैलक जिला विकास अधिकारी कार्यालय चंबा के माध्यम से प्राप्त हुई है।

जिला परिषद ने आपातकालीन समय में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराने के लिए विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।