बद्दी, 29 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस के स्पेशल सैल एक्स ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बरोटीवाला क्षेत्र से 3.524 किलो गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कन्हैया पुत्र श्री नारायण मंडल निवासी जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांजा अपने पिट्ठू बैग में छिपा रखा था और उसे बेचने की फिराक में था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल सैल की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

आरोपी को नियम अनुसार गिरफ्तार कर थाना बरोटीवाला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।









