/नालागढ़ उपमंडल की पंचायतों में 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभाएं

नालागढ़ उपमंडल की पंचायतों में 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभाएं

नालागढ़, 1 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को नालागढ़ उपमंडल की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने दी।

उन्होंने बताया कि इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन, विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। सभाओं में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और उनके प्रभाव को कम करने के उपायों पर चर्चा होगी।

उपमंडलाधिकारी ने कहा कि जिन पंचायतों में बीपीएल सूची चयन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उसे भी विशेष ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किया गया है।

ग्राम सभा की कार्यवाही की रिपोर्ट उपमंडल स्तरीय समिति को भेजी जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी पंचायतों में आयोजित होने वाली इन सभाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।