/खांसी की दवा से बच्चों की मौत और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं पर होगी प्रेस वार्ता।

खांसी की दवा से बच्चों की मौत और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं पर होगी प्रेस वार्ता।

बद्दी, 6 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

राज्य औषधि नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश में खांसी की दवा (Cough Syrup) से जुड़े बच्चों की मृत्यु के मामलों और मानक गुणवत्ता से कम औषधियों (Not of Standard Quality Drugs) से संबंधित गंभीर मुद्दों पर जानकारी साझा की जाएगी।

यह प्रेस वार्ता आज दिनांक 06 अक्तूबर 2025 (सोमवार) को सायं 4:00 बजे राज्य औषधि नियंत्रक कार्यालय, बद्दी (जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य औषधियों की गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया, दवा सुरक्षा से संबंधित जांचों, और हाल ही में सामने आए मामलों के तथ्यों को सार्वजनिक करना है।

बीबीएन क्षेत्र के सभी पत्रकारों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाग लें और अपनी कवरेज प्रदान करें।