/विश्व विजेता रेणुका ठाकुर को मिलेगा ₹1 करोड़ का इनाम –

विश्व विजेता रेणुका ठाकुर को मिलेगा ₹1 करोड़ का इनाम –

मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणा

शिमला, 3 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल की बेटी और विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रेणुका ठाकुर को ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। रेणुका ठाकुर जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से संबंध रखती हैं।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को और पूरी टीम को पहला महिला विश्व कप जीतकर इतिहास रचने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं सेमिफाइनल और फाइनल मैच देखे, जिनमें भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया।

सीएम सुक्खू ने कहा —

“पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।”

उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि रेणुका ठाकुर का यह समर्पण और उपलब्धि प्रदेश की युवतियों को अपने लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देगी।

गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल रात दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया।