/बघाट बैंक के कर्जदार पर कार्रवाई —

बघाट बैंक के कर्जदार पर कार्रवाई —

नेरवा से ₹32.79 लाख के डिफॉल्टर की गिरफ्तारी

सोलन, 10 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

बघाट बैंक सोलन से लिया गया कर्ज न चुकाने पर मेघ राम शर्मा पुत्र शेर सिंह निवासी भालू, तहसील चोपाल, जिला शिमला को सोलन पुलिस ने नेरवा से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर ₹32,79,083 रुपये की देनदारी थी और वह बार-बार नोटिस के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कलेक्टर-कम-असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज़ सोलन ने 25 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पुलिस ने आरोपी को 9 नवम्बर को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले बघाट बैंक के 22 डिफॉल्टरों में से 10 को गिरफ्तार या आत्मसमर्पण कराया जा चुका है, जबकि 12 की तलाश जारी है।