/महाराष्ट्र में सहजयोगियों का ‘महारुख़ दर्शन–यात्रा 2025’ कार्यक्रम घोषित।

महाराष्ट्र में सहजयोगियों का ‘महारुख़ दर्शन–यात्रा 2025’ कार्यक्रम घोषित।

मुंबई, 14 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

The Life Eternal Trust, Mumbai ने 17 से 21 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले वार्षिक “महारुख़ दर्शन – महाराष्ट्र टूर” का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आध्यात्मिक महत्व वाले इस यात्रा कार्यक्रम में देश–विदेश से हजारों सहजयोगियों के शामिल होने की संभावना है।

ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरुआत 17 दिसम्बर को पाली से होगी, जिसके बाद यात्रा पुणे, नाशिक और औरंगाबाद के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों से होती हुई 21 दिसम्बर को नांदूर स्थित मातोश्री बंगला में संपन्न होगी।

प्रत्येक स्थान पर सामूहिक ध्यान, विशेष पूजा और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यात्रा पूर्ण होने के पश्चात 22 से 25 दिसम्बर तक गणपतिपुले में अंतरराष्ट्रीय सहजयोग सेमिनार होने की भी घोषणा की गई है।

टूर व्यवस्थाओं का संचालन केसरि टूर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। यात्रियों के लिए समूहिक आवास, नाश्ता–भोजन, प्रसाद वितरण तथा 100 वर्ष तक के यात्रियों के लिए यात्रा बीमा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

ट्रस्ट ने यात्रा शुल्क भी घोषित किया है। 25 नवम्बर तक शुल्क INR 22050, USD 249 और EURO 215 निर्धारित किया गया है, जबकि 26 नवम्बर के बाद यह शुल्क बढ़कर INR 23050, USD 260 और EURO 225 हो जाएगा।

भुगतान INR, USD और EURO – तीनों में स्वीकार किए जाएंगे।

भारत में INR भुगतान के लिए एक QR कोड भी जारी किया गया है, जिससे यात्रियों को भुगतान में सुविधा होगी। भुगतान करने के बाद यात्रियों को अपने विवरण ट्रस्ट को ईमेल के माध्यम से भेजने होंगे।

कैंसलेशन पॉलिसी के अनुसार 25 नवम्बर से पहले रद्दीकरण पर 80% और 10 जनवरी के बाद रद्दीकरण पर 100% राशि वापस की जाएगी। रिफंड की प्रक्रिया सीधे टूर ऑपरेटर द्वारा बैंक खाते या कार्ड में पूरी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक साधक The Life Eternal Trust, Mumbai से संपर्क कर सकते हैं।