/मंडी में कांग्रेस सरकार की जन सम्मेलन रैली के लिए हरदीप बावा हजारों नालागढ़ियों संग रवाना

मंडी में कांग्रेस सरकार की जन सम्मेलन रैली के लिए हरदीप बावा हजारों नालागढ़ियों संग रवाना

नालागढ़ 11दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा मंडी में आयोजित की जा रही जन सम्मेलन रैली में सहभागिता के लिए आज नालागढ़ से हरदीप बावा हजारों लोगों के साथ प्रस्थान कर गए।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोग अपनी निजी गाड़ियों के अलावा बसों में भर-भरकर रैली स्थल की ओर रवाना हुए।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह जन सम्मेलन रैली मंडी में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर से बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

नालागढ़ क्षेत्र से भारी भागीदारी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।