/नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई – जयराम ठाकुर

नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई – जयराम ठाकुर

शिमला, 15 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ, ऊर्जावान और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जिनके पास संगठन और शासन दोनों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने जनसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व, परिश्रम और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।