/हिमाचल के हाइवे पर भाजपा ने संसद में रखे ठोस तथ्य, कांग्रेस को नहीं दिखता सच : डॉ. राजीव सहजल

हिमाचल के हाइवे पर भाजपा ने संसद में रखे ठोस तथ्य, कांग्रेस को नहीं दिखता सच : डॉ. राजीव सहजल

शिमला 23 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े मुद्दों को भाजपा ने संसद में तथ्यों और आधिकारिक आंकड़ों के साथ मजबूती से उठाया है, जबकि कांग्रेस नेताओं को यह सच्चाई दिखाई नहीं देती।


उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार 2025 के मानसून में हिमाचल में 50,000 मीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुए, जिनकी स्थायी बहाली के लिए ₹513 करोड़ से अधिक स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं किरतपुर–मनाली कॉरिडोर पर लगभग ₹544 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत अथवा प्रक्रियाधीन हैं।
डॉ. सहजल ने कहा कि परवाणू–सोलन–शिमला (NH-5) खंड पर ₹3.5 करोड़ से मलबा हटाने और सुरक्षा कार्य पूरे कर यातायात बहाल किया गया है।

शिमला–मटौर, पठानकोट–मंडी, मंडी–मनाली और धर्मशाला–मैक्लोडगंज जैसे प्रमुख मार्गों पर अस्थायी बहाली हो चुकी है, जबकि स्थायी कार्य 2025–26 में पूरे किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में डिजास्टर-रेजिलिएंट हाइवे पर जोर दे रही है।

स्पष्ट आंकड़ों के बावजूद कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि भाजपा हिमाचल की कनेक्टिविटी और जन-सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए संसद में मजबूती से आवाज उठा रही है।