/कांग्रेस महिला विरोधी नीतियों में अव्वल : डेज़ी ठाकुर

कांग्रेस महिला विरोधी नीतियों में अव्वल : डेज़ी ठाकुर

शिमला 23 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा

भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से किए वादों से मुकरने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि चुनावों में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ और अब महिलाओं से बस यात्रा की रियायत भी छीनी जा रही है।


डेज़ी ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को सरकारी बसों में 50 प्रतिशत किराया छूट मिलती थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे “हिम बस कार्ड” से जोड़कर 200 रुपये (जीएसटी सहित 236 रुपये) शुल्क लगा दिया है।

कार्ड न होने पर महिलाओं को अब छूट नहीं मिलेगी, जिससे ग्रामीण, गरीब, कामकाजी और बुजुर्ग महिलाओं को परेशानी होगी।


उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिल रही है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस सरकार पहले से मिल रही सुविधाएँ भी खत्म कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा इस महिला विरोधी नीति का विरोध करेगा और मांग करता है कि बिना शुल्क व कार्ड बाध्यता के महिलाओं को एचआरटीसी बसों में पूर्व की तरह रियायती या मुफ्त यात्रा सुविधा तुरंत बहाल की जाए।