/अदुआल जडोरी (बोथुया) में स्वास्थ्य जांच व नशा विरोधी जागरूकता शिविर आयोजित।

अदुआल जडोरी (बोथुया) में स्वास्थ्य जांच व नशा विरोधी जागरूकता शिविर आयोजित।

नालागढ़ 26 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल आयुष विभाग के आयुषमान आरोण्य मंदिर, पल्ली के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंजी लाल द्वारा गाँव अदुआल जडोरी (बोथुया) में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. कुंजी लाल ने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने Anti-Chitta और Anti-Drugs मुहिम के तहत नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थ समाज, आने वाली पीढ़ी और देश के भविष्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, ऋतुचर्या व दिनचर्या का पालन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

शिविर में संदीप कुमारी नायर (योगा गाइड) ने लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया और भुजंगासन, सर्वांगासन, धनुरासन, अनुलोम-विलोम, गोमुखासन व शीर्षासन का अभ्यास करवाया।

साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

इस कार्यक्रम में दर्शना देवी (आयु. फार्मा अधिकारी), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भोली देवी, आशा वर्कर सोना देवी, योगा गाइड सादिक अली, वार्ड पंच सुखविंदर कौर, कुलदीप कौर, जस्विंदर कौर, पुनम देवी, लबु राम व करसु राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।