कोई हताहत नहीं, आसपास के भवनों के शीशे टूटे।
नालागढ़ 1 जनवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
नए साल के पहले ही दिन नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात विस्फोटक सामग्री के फटने से तेज आवाज हुई, जिससे थाने से सटे कुछ भवनों के शीशे टूट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।धमाका थाने के बाहर बताया जा रहा है।

विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।
फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और विस्फोट के कारणों व जिम्मेदारों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है।








