/एसपी सोलन गौरव सिंह का पदोन्नति और स्थानांतरण पर भावुक विदाई संदेश।

एसपी सोलन गौरव सिंह का पदोन्नति और स्थानांतरण पर भावुक विदाई संदेश।

शिमला में एसएसपी के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी।

सोलन 7 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचलहल के जिला सोलन के पुलिस अधीक्षक ने पदभार परिवर्तन के अवसर पर मीडिया और जनता के नाम भावुक संदेश जारी किया है।

उन्होंने सोलन में मिले सहयोग, सम्मान और विश्वास के लिए सभी का आभार जताया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के दौरान मीडिया और टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें गर्व है।

उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस टीम ने समाज की सेवा में बेहतरीन परिणाम हासिल किए और इसमें सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

उन्होंने जिला सोलन के लोगों का भी विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार और सम्मान जीवनभर याद रहेगा और सोलन हमेशा उनके दिल में खास स्थान रखेगा।

संदेश में उन्होंने बताया कि अब उन्होंने एसएसपी शिमला के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। साथ ही उन्होंने सभी से नए जिला पुलिस प्रमुख श्री टी. साई वर्मा, आईपीएस का स्वागत करने और उन्हें भी वही सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने अपने संदेश का समापन “धन्यवाद, जय हिंद” के साथ किया।