/सरयांज ग्राम पंचायत में भी नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने संभाला कार्यभार।

सरयांज ग्राम पंचायत में भी नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों ने संभाला कार्यभार।


सोलन( अर्की) 28 जून
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिले की ग्राम पंचायत सरयांज के नवनिर्वाचित प्रधान हेमलता ठाकुर, उपप्रधान गौरव ठाकुर तथा सभी वार्ड सदस्यों ने भी गत दिवस विधिवत कार्यभार ग्रहण कर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की।

पंचायत कार्यालय में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद प्रधान हेमलता ठाकुर ने कहा कि पंचायत का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे तथा पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा।

उपप्रधान गौरव ठाकुर ने कहा कि पंचायत के विकास में सभी वार्ड सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सामूहिक छायाचित्र लिया गया तथा सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना करते हुए स्थानीय आराध्य बाड़ा देव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समर्थकों एवं ग्रामीणों ने पुष्पमालाएं पहनाकर सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया और उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।