सोलन 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर 983 ग्राम चुरापोस्त/भुक्की और 2.97 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहले मामले में नालागढ़ के गांव ढाणा के पास गुरचरण सिंह (51) को 983 ग्राम चुरापोस्त सहित पकड़ा गया।
दूसरे मामले में बद्दी के दखनू माजरा स्थित किराये के कमरे से विवेक (बिलासपुर) और राजु (हरिद्वार) को 2.97 ग्राम चिट्टा सहित काबू किया गया।
दोनों मामलों में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।










