नालागढ़, 12 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गश्त के दौरान घोड़ा चौक के पास एक कार से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP12S-2145 की तलाशी लेने पर 4.72 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में कार सवार निर्मल सिंह पुत्र कृष्ण दयाल निवासी गांव जोड़ियां, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी जिला सोलन तथा पंकज पुत्र राम लोक नेगी निवासी गांव ठेडा, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी जिला सोलन के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में NDPS अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी










