तैयारियां तेज
नई दिल्ली 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
राजधानी दिल्ली स्थित श्री आदि शक्ति पीठ, निर्मल धाम में 21 से 23 फरवरी 2026 तक इंटरनेशनल श्री परम चैतन्य पूजा एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सहजबयोगी और श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय यह आयोजन सामूहिक ध्यान, आध्यात्मिक जागरण और विश्व शांति के संदेश को समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख पूजाएं आयोजित की जाएंगी—
22 फरवरी, सुबह 11 बजे: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव पूजा
23 फरवरी, शाम 4 बजे: श्री परम चैतन्य पूजा
आयोजकों का कहना है कि इन पूजाओं में सामूहिक ध्यान और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष सत्र भी रखे गए हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी सहजबयोगियों के शामिल होने की संभावना है।
प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पंजीकरण लिंक जारी किए गए हैं और ऑनलाइन दान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों ने रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट से निर्मल धाम तक पहुंचने के मार्गों की जानकारी साझा की है।
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और एयरपोर्ट मेट्रो को प्रमुख परिवहन विकल्प बताया गया है।
साथ ही ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित टैक्सी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे निर्मल धाम एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।










