/बद्दी पुलिस की काली फिल्म लगे वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 52 चालान।

बद्दी पुलिस की काली फिल्म लगे वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 52 चालान।

बद्दी, 19 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बद्दी पुलिस ने वाहनों के शीशों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशों पर पूरे पुलिस जिला बद्दी में यह कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस के अनुसार, इस महीने अब तक काली फिल्म लगे 52 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वाहनों पर ब्लैक फिल्म का उपयोग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क पर अन्य वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

इसके अलावा, ऐसे वाहनों में आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है।


बद्दी पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत काली फिल्म का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और भविष्य में भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।