/बरोटीवाला में नशे पर बड़ी कार्रवाई: महिला से 2.965 किलो चूरा-पोस्त बरामद।

बरोटीवाला में नशे पर बड़ी कार्रवाई: महिला से 2.965 किलो चूरा-पोस्त बरामद।

बरोटीवाला, 20 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 2.965 किलोग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) बरामद किया है।


पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप एक झुग्गी में चाय की दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी महिला रामबेटी, निवासी गांव अकबराबाद, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी झुग्गी, पीर मंदिर के पास, बरोटीवाला को काबू किया।


तलाशी के दौरान दुकान के अंदर एक सफेद बोरे से कुल 2.965 किलोग्राम भुक्की/चूरा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को यह नशीला पदार्थ कहां से सप्लाई हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा