नालागढ़ 24 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
औद्योगिक नगरी बन में अवैध शराब का धंधा जोरो पर फल फूल रहा है ।लोगों की माने तो यह धंधा इतना फलफूल रहा है कि होटल ढाबों को बीयर बार की तरह प्रयोग किया जा रहा है।
उद्योगों में काम करने वाले शाम को अपनी थकान मिटाने के लिए इन अवैध बिक्री केंद्रों से भी अवैध शराब खरीदने से गुरेज नहीं करते,जिस का फायदा करियाणा दुकानों और ढाबे से ले कर होटल रेस्टोरेंट में भी बीयर बार की तरह शराब परोसने के समाचार मिलने लगे है ।

सूत्रों की माने तो न्यू नालागढ़ में अवैध शराब का धंधा अब अवैध बीयर बार की तरह चलने लगा है।
शराब के कारोबार से लगे लोग भी इस को प्रमोट करने से पीछे नहीं हट रहे है जिस से उनकी भी सेल को बढ़ावा मिल
रहा है ।
आबकारी विभाग और पुलिस भी समय समय पर अवैध शराब का कारोबार रोकने के नाम पर कुछ प्रवासियों की दुकानें और ढाबों से इस अवैध कारोबार को रोकने का प्रयास कर रहे है लेकिन इस के बावजूद प्रभावशाली लोग इन विभागों की पहुंच से दूर है।
लोगों ने मांग की है कि सोसायटी से इस नशाखोरी को रोकने में कार्यवाही की जाए।










