नालागढ़ (बद्दी) 24 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
पुलिस जिला बद्दी द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आज पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अंद्रोला खड्ड क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त दो जेसीबी मशीनों और एक टिप्पर को कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान खनन अधिनियम के अंतर्गत कुल तीन चालान किए गए तथा संबंधित वाहनों को नियमानुसार डिटेन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान,ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध खनन पर सख्त रुख आगे भी जारी रहेगा।










