/नालागढ़ पुलिस ने 5.75 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित युवक को किया गिरफ्तार

नालागढ़ पुलिस ने 5.75 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित युवक को किया गिरफ्तार

नालागढ़, 25 फरवरी ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.75 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नालागढ़-रोपड़ बाईपास रोड के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल नंबर HP12-N-6013 को जांच के लिए रोका गया।


मोटरसाइकिल चालक की पहचान गगनदीप पुत्र राज कुमार, निवासी गांव वासोवाल सुल्तानी, बरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल से 5.75 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और किन लोगों की इसमें संलिप्तता हो सकती