/आल्टो कार से 8.15 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

आल्टो कार से 8.15 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन(परवाणू), 27 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

सोलन जिले के पुलिस थाना परवाणू में दर्ज एफआईआर संख्या 31/2026 (धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट) के तहत जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।

पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के उपरांत एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को 27 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जांच के दौरान सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के विरुद्ध पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कुल 22.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।

इनमें से एक मामला पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज है, जिसमें 12.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था, जबकि दो मामले पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज हुए थे, जिनमें कुल 10.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी