/बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-टिप्पर मालिकों को बद्दी पुलिस की सख्त चेतावनी।

बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-टिप्पर मालिकों को बद्दी पुलिस की सख्त चेतावनी।

नालागढ़ (बद्दी) 28 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार बद्दी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग और अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान यह सामने आया है कि कई ट्रैक्टर और टिप्पर बिना नंबर प्लेट अथवा अवैध/अस्पष्ट नंबर प्लेट के सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। ऐसे वाहनों के अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका भी जताई गई है।

पुलिस ने सभी ट्रैक्टर एवं टिप्पर मालिकों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने वाहनों पर वैध और स्पष्ट नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं।

बिना नंबर प्लेट या नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहन मालिकों और चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।