/बीबीएन की बद्दी व ढेरोवाल टोल इकाइयों का ई-निलामी से आबंटन।

बीबीएन की बद्दी व ढेरोवाल टोल इकाइयों का ई-निलामी से आबंटन।

बद्दी 1 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल के राजस्व जिला बीबीएन-बद्दी की दोनों टोल इकाइयों—बद्दी और ढेरोवाल—का आबंटन 28 फरवरी 2026 को ई-निलामी प्रक्रिया के माध्यम से मिनी सचिवालय सोलन के वीडियो कॉन्फ्रेंस स्टूडियो कक्ष में निर्धारित समयानुसार संपन्न हुआ।

यह जानकारी उपायुक्त (आबकारी) राजस्व जिला बीबीएन बद्दी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी उपायुक्त जिला सोलन मनमोहन शर्मा, की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला आबंटन समिति में अतिरिक्त आयुक्त दक्षिण क्षेत्र (समाहर्ता दक्षिण क्षेत्र), प्रभारी राजस्व जिला बद्दी विवेक कुमार, कपिल नाथ, तथा विनोद सिंह डोगरा, उपस्थित रहे।

बद्दी टोल इकाई का आरक्षित मूल्य 27,95,90,690 रुपये निर्धारित किया गया था। इस इकाई के लिए छह प्रतिभागियों ने ई-आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से पांच आवेदन नियमानुसार योग्य पाए गए।

ई-निलामी में सर्वाधिक बोली मैसर्स जेएस एंटरप्राइजेज द्वारा 37,60,90,690 रुपये लगाई गई।

ढेरोवाल टोल इकाई का आरक्षित मूल्य 20,70,37,170 रुपये तय किया गया था।

इसके लिए तीन प्रतिभागियों ने ई-आवेदन किया और तीनों आवेदन योग्य पाए गए।

ई-निलामी में सर्वाधिक बोली मैसर्स देश राज एंड बीना रानी द्वारा 20,81,37,170 रुपये लगाई गई।

जिला आबंटन समिति के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से ई-निलामी के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत संपन्न की गई।