सतपाल सत्ती व संजय टंडन ने की शिरकत
चंडीगढ़, 2 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड साइंस रिसर्च में सोमवार को ‘रौनक मेला’ का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अंतर्गत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के हाल में आयोजित हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीयू पल्स के किस्मत पालसरा ने बताया कि ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर सतपाल सत्ती और संजय टंडन ने हिमाचली छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एबीवीपी उत्तर क्षेत्र के संगठन सचिव गौरव अत्री, संगठन मंत्री परविंदर नेगी तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।








