नालागढ़ 3 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
आबकारी राजस्व जिला बी०बी०एन०–बद्दी के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए शेष बची तीन खुदरा आबकारी इकाइयों का आवंटन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम (e-Auction) से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 02 मार्च 2026 को सायं 06:55 बजे से 05 मार्च 2026 को प्रातः 11:15 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल सफल एवं पात्र आवेदकों को ही ऑनलाइन बिड में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया 05 मार्च 2026 को सायं 02:15 बजे से सायं 05:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
ई-ऑक्शन पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
www.hptax.gov.in� तथा ई-गवर्नन्स पोर्टल https://egovef.hptax.gov.in/� पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक सीधे https://eauction.gov.in/nagauction� के माध्यम से भी पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु निर्धारित खुदरा आबकारी इकाइयों का विवरण
रामशहर (BBN-03) — आरक्षित मूल्य: ₹14,32,66,666 | Auction ID: ECA 2026 DCSTEBANB 196
बद्दी (BBN-06) — आरक्षित मूल्य: ₹7,00,90,689 | Auction ID: ECA 2026 DCSTERBNB 194
बरोटीवाला (BBN-07) — आरक्षित मूल्य: ₹13,75,23,399 | Auction ID: ECA 2026 DCSTEBBNB_197
कुल आरक्षित मूल्य: ₹35,08,80,754
उपरोक्त दर्शाई गई आबकारी इकाइयों की Auction ID के अनुसार इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
ई-ऑक्शन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण हेतु इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय समय में उपायुक्त आबकारी, राजस्व जिला बी०बी०एन०–बद्दी (हि०प्र०) से दूरभाष 01795-271212 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यालय के ए.एस.टी.ई.ओ. विकास शर्मा से मोबाइल 94590-06000 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।








