बद्दी 3 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस जिला बद्दी में हाल ही में काठा क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात तथा गोल मार्केट क्षेत्र में युवक से मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से धनराशि ठगने के मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

विनोद धीमान, पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सी.सी. क्लास-III से पुरस्कृत किया गया।
काठा स्थित मोबाइल रिपेयर एवं मनी ट्रांसफर की दुकान में चाकू की नोक पर नकदी व मोबाइल लूट की घटना के सफल अन्वेषण और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर


एएसआई अमित कुमार
कांस्टेबल राजेंद्र सिंह
कांस्टेबल बिट्टू
को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, गोल मार्केट क्षेत्र में युवक को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल से जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर धनराशि हड़पने वाले गिरोह का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर
एएसआई राजीव कुमार
कांस्टेबल अमरीक सिंह
कांस्टेबल/चालक मोहम्मद आशिक
होमगार्ड राकेश कुमार
को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस कर्मियों की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।


उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में अपना योगदान देते रहेंगे।









