शिमला, 7 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
जिला शिमला में मारपीट और आगजनी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी हुई है।
पहला मामला पुलिस थाना ननखड़ी में एफआईआर संख्या 06/2026 दिनांक 06 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला खलेट, जिला शिमला निवासी मिस सिमरन की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार 6 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे निट्टू मोड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खूनी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के बाएं हाथ पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरा मामला पुलिस थाना चिरगांव में एफआईआर संख्या 20/2026 दिनांक 06 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 326(F) और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है। यह शिकायत सतेंदर सिंह चौहान निवासी टिपरोली, जिला शिमला द्वारा दी गई है।

शिकायत के अनुसार 28 फरवरी 2026 को उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान के स्वामित्व वाले जयलोट क्षेत्र स्थित सेब के बाग में आग लग गई, जिससे लगभग 2.5 बीघा भूमि में लगे करीब 150 सेब के पेड़ नष्ट हो गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह आग टिपरोली निवासी हितेश ने जानबूझकर लगाई।
बताया गया कि जब आरोपी से इस संबंध में बात की गई तो उसने बाग में आग लगाने की बात स्वीकार करते हुए शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले की जांच पुलिस पोस्ट जांगला द्वारा की जा रही है।







