/रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीयू में ‘विदुषी’ कार्यक्रम

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीयू में ‘विदुषी’ कार्यक्रम

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग भी

चंडीगढ़, 7 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पीयूसीएससी (PUCSC) द्वारा रविवार को ‘विदुषी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम पी. एल. आनंद ऑडिटोरियम में दोपहर बाद 3 बजे शुरू होगा।

यह जानकारी देते हुए एबीवीपी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की संयुक्त सचिव स्वस्तिक गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रेनू विग होंगी, जबकि एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

यह स्क्रीनिंग रात 8 बजे लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित होगी, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मैच का आनंद ले सकेंगे।