/बद्दी में ASI लखबीर सिंह बने उप-निरीक्षक।

बद्दी में ASI लखबीर सिंह बने उप-निरीक्षक।

पुलिस अधीक्षक ने पिपिंग सेरेमनी में लगाए स्टार।

बद्दी, 9 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (ASI) लखबीर सिंह को पदोन्नत कर उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) बनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के सभागार में एक औपचारिक पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने महिला थाना में तैनात लखबीर सिंह के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें उप-निरीक्षक के पद पर अलंकृत किया।

इस दौरान उन्होंने लखबीर सिंह की अब तक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि पदोन्नति केवल रैंक में बढ़ोतरी नहीं होती, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखबीर सिंह भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।