/पुलिस थाना रामशहर द्वारा अवैध शराब बरामद मामला दर्ज

पुलिस थाना रामशहर द्वारा अवैध शराब बरामद मामला दर्ज

नालागढ़ 9 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

पुलिपस जिला बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना रामशहर की टीम ने गत दिवस एक रिहायशी मकान से 36 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल करने का दावा किया है है।

पुलिस टीम कवारनी क्षेत्र में गश्त व यातायात चेकिंग पर तैनात थी, तभी गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव भटोली, डाकघर मितियां निवासी देवराज अपने घर से अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गा माता मंदिर मितियां के समीप आरोपी के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बरामदे में चारपाई के नीचे छिपाई गई 3 अदद गत्ता पेटियां बरामद हुईं, जिनमें से कुल 36 बोतलें देसी शराब बरामद की गईं।

आरोपी मौके पर शराब रखने के संबंध में कोई भी वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने अवैध शराब की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रामशहर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।